बांदा-चित्रकूट के पूर्व बसपा लोकसभा प्रत्याशी मयंक द्विवेदी सपा में शामिल
लखनऊ । बांदा-चित्रकूट लोकसभा क्षेत्र से 2024 में बसपा के प्रत्याशी रहे मयंक द्विवेदी ने शनिवार को बहुजन समाज पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
मयंक द्विवेदी 2024 के लोकसभा चुनाव में बांदा-चित्रकूट सीट से बसपा प्रत्याशी रहे थे और उन्हें 2,45,745 वोट मिले थे। वह स्थानीय राजनीति में सक्रिय रहे हैं और दो बार जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। उनके सपा में शामिल होने के बाद बुंदेलखंड की राजनीति में इस घटनाक्रम को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

No comments